{"_id":"6638cb2c6274b20c8a0b26e9","slug":"son-files-report-against-mother-for-fraudulently-deeding-property-etah-news-c-163-1-eta1001-116501-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटे ने मां पर लिखाई हेराफेरी कर संपत्ति का बैनामा करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटे ने मां पर लिखाई हेराफेरी कर संपत्ति का बैनामा करने की रिपोर्ट
Mon, 06 May 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 May 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में अवनीश कुमार निवासी असरौली ने अपनी मां जयमाला देवी सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मां ने उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर संपत्ति का बैनामा कर दिया है।
अवनीश ने बताया कि पिता हंसराज का निधन विवाह के 1 वर्ष बाद ही बीमारी के चलते हो गया था। उसके बाद मां जयमाला ने रामखिलाड़ी निवासी तिलकनगर अलीगंज रोड थाना कोतवाली नगर से परिवार की मर्जी के बिना विवाह कर लिया। पिता की मृत्यु के 4 माह बाद 15 फरवरी 2003 को मेरा जन्म हुआ। बाबा डालचंद ने 31 जनवरी 2013 को मेरे व चाचा राजवीर और देवराज के पक्ष में अपनी संपत्ति का वसीयतनामा कर दिया। अगस्त 2019 में मां जयमाला ने कहा कि खेती के काम के लिए तहसील चलो। वहां कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने हैं। मैंने कहा कि मैं तो नाबालिग हूं। फिर भी मां बहला फुसलाकर 27 अगस्त 2019 को मुझे तहसील ले आई।
अपने वर्तमान पति रामखिलाड़ी से मिलकर 28 अगस्त 2019 को नाबालिगी की हालत में जमीन का मुखत्यारनामा अपने हक में करा लिया। इसके साथ ही आधारकार्ड की जन्मतिथि में भी हेराफेरी कराई। 3 अप्रैल 2023 को सारी संपत्ति का बैनामा रामखिलाड़ी के हक में कर दिया। जयमाला, रामखिलाड़ी, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार व दयाशंकर ने धोखाधड़ी व षड़यंत्र करते हुए मेरे आधार कार्ड में जन्मतिथि की हेराफेरी की है। जिसकी शिकायत थाने में की तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी को यहां भी प्रार्थना पत्र दिया। किसी ने नहीं सुनी तो न्यायालय का सहारा लिया।