फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Somvati Amavasya: Every road jammed due to the burden of vehicles, passersby became shaky

सोमवती अमावस्या: वाहनों के बोझ से हर मार्ग जाम, राहगीर हुए हलाकान

Mon, 30 May 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya: Every road jammed due to the burden of vehicles, passersby became shaky
ठंडी सड़क पर जाम में फसे वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सोमवती अमावस्या को लेकर शहर में रविवार आधी रात से जाम की स्थिति रही। सामान्य दिनों में जहां 20 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं। वहीं सोमवार को 55 हजार वाहनों के बोझ से शहर की सड़कें अवरुद्ध हो गईं। एटा-कासगंज, गंजडुंडवारा, अलीगंज, आगरा मार्ग सहित जीटी रोड पर सोमवार दोपहर तक वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। सामान्य कामकाज से निकलने वाले लोग भी जाम में फंसकर हलाकान रहे।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद के लोग गंगा स्नान के लिए कासगंज जनपद के गंगा घाट पर गए। जो यहां शहर होकर गुजरे और ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ गया। जीटी रोड पर सीवर लाइन के काम के चलते शहर में जाम लग गया। स्थिति यह थी कि ठंडी सड़क पर जीटी रोड से लेकर सहावर तिराहा तक सुबह 11 बजे तक जाम लगा रहा। यहां जरूरी कार्यों से आए लोगों को वाहन छोड़कर पैदल चलना पड़ा। कुछ ऐसे ही हालात जीटी रोड, आगरा रोड, कासगंज रोड के भी रहे।
विज्ञापन

ठंडी सड़क से सहावर तिराहा तक 1.25 किमी का जाम
ठंडी सड़क पर सोमवार को जीटी रोड से लेकर सहावर तिराहा तक जाम लगा था। यह दूरी 1.25 किलोमीटर है। जाम ऐसा था कि वाहन तो बुरी तरह फंसे ही थे, पैदल राहगीर तक नहीं निकल पा रहे थे। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि गंगा स्नान कर वापस आए हैं। इस मार्ग पर जाम न होने की उम्मीद में आए थे। यहां भी जाम लगा है। दूर-दूर तक यातायात पुलिस भी दिखाई नहीं पड़ रही है। सुबह 9 से 11 बजे तक वाहन फंसे रहे। इसके बाद धीमे-धीमे निकलना शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर डेढ़ किमी तक लगी वाहनों की कतार
शहर के अंदर जीटी रोड पर वाहनों का दबाव सर्वाधिक था। यहां आधी रात से ही जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह होने पर जैसे-जैसे रोशनी बढ़ी, यातायात और बढ़ता गया। सर्वाधिक दिक्कत सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रही। माया पैलेस चौराहा से लेकर अलीगंज चुंगी तक करीब डेढ़ किमी की लंबाई में जाम लगा रहा। दोपहर बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर निकले। तेज धूप ने राहगीरों को बेहाल कर दिया।
शहर के छोटे मार्गों पर भी रहा वाहनों का दबाव
बड़े मार्गों पर यातायात बेहद ज्यादा होने से जाम लग गया तो लोगों ने शहर के अंदर के छोटे मार्गों की ओर रुख कर लिया। जिसका असर कचहरी रोड, गांधी मार्केट, जेल रोड पर देखने को मिला। जहां सुबह से दोपहर तक वाहनों का सिलसिला बना रहा और कई बार ये रास्ते जाम के शिकार हुए।

यातायात पुलिस ने नहीं की कोई तैयारी
सोमवार को अचानक से यातायात का दबाव नहीं बढ़ा। सभी को पहले से पता था कि सोमवती अमावस्या पर सामान्य के मुकाबले तीन से चार गुना वाहन शहर से गुजरेंगे। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई पुख्ता तैयारी नहीं की गई। सबकुछ रामभरोसे था, जिसका खामियाजा यात्रियों ने जाम में समय गंवाकर और गर्मी में परेशान होकर भुगता। उधर टीएसआई बचान सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या के चलते सोमवार को ट्रैफिक ज्यादा रहा। इससे थोड़ी समस्या रही है। हर चौराहा, तिराहा पर यातायात पुलिस तैनात की गई थी। ठंडी सड़क और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को आगरा मार्ग पर जाने के लिए जेल रोड से होकर निकाला गया। भारी वाहन बाईपास से निकाले गए।

रोडवेज बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर जाम में फंसे वाहन।संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर जाम में फंसे वाहन।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed