{"_id":"6498773bf9e1f594060274b6","slug":"somewhere-the-cable-box-burst-and-somewhere-there-was-a-fault-the-electrical-system-creaked-etah-news-c-163-1-sagr1019-1371-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कहीं केबल बॉक्स फटा तो कहीं हुए फॉल्ट, चरमराई विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कहीं केबल बॉक्स फटा तो कहीं हुए फॉल्ट, चरमराई विद्युत व्यवस्था
Sun, 25 Jun 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा/अवागढ़/जलेसर/मिरहची/मारहरा/जैथरा/निधौलीकलां। शनिवार की दोपहर बाद शुरू हुई बारिश जिले में रविवार को भी दिन भर होती रही। ऐसे में विद्युत लाइनों पर फाॅल्ट हुए। इससे शहर से लेकर देहात तक की आपूर्ति चरमरा गई। आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे।
शनिवार की रात इंड्रस्ट्रियल एरिया विद्युत उपकेंद्र पर फाॅल्ट हुआ। इससे शहर के 15 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ समय बाद नगर पालिका फीडर पर 11 हजार विद्युत लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इससे छह से अधिक मोहल्लों की बिजली गई। यहां आपूर्ति बहाल हो पाती कि वनगांव में जाने वाली लाइट का विद्युत खंभा ट्रक की टक्कर से टूट गया। इससे आपूर्ति बाधित हुई।
रात में ही निगम की टीम वहां पहुंची, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने झंपर खोलने नहीं दिए। उनका कहना था कि खंभा लगाओ इसके बाद लाइन को खोलो। रविवार की सुबह तक विद्युत खंभा लग पाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार की सुबह गंगनपुर से कोतवाली देहात की तरफ आने वाली विद्युत लाइन पर हवा में उड़कर कपड़ा पहुंच गया। इससे 33 हजार की लाइन में तीन स्थानों पर फाॅल्ट हो गए। कोतवाली देहात से चार फीडर करीब अस्सी मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
जब तक इस फॉल्ट को दुरुस्त किया जाता कि बारिश आ गई और फिर आगरा रोड पर फाॅल्ट हो गया। इसके बाद रेलवे रोड विद्युत फीडर पर फाॅल्ट हो गए। इससे शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। अवागढ़ क्षेत्र में 33 हजार की लाइन में फाॅल्ट होने होने से दोपहर एक बजे से आपूर्ति बाधित रही। निधौलीकलां क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित है। यहां 24 घंटे में सिर्फ सात घंटे ही आपूर्ति मिली। मिरहची क्षेत्र में बारिश के कारण रविवार सुबह नौ बजे से आपूर्ति बाधित रही। मारहरा क्षेत्र में भी कटौती का खेल जारी रहा। जैथरा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से आपूर्ति बाधित थी। जबकि जलेसर में बिजली कटौती का खेल जारी है। शनिवार की रात तीन घंटे कटौती हुई। जबकि रविवार को ट्रिपिंग के साथ आपूर्ति मिली।