फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   solah skoolee bachchon ko chhookar nikalee maut

सोलह स्कूली बच्चों को छूकर निकली मौत

Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
solah skoolee bachchon ko chhookar nikalee maut
कैंटर में घुसी वैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मिरहची स्थित महादेवी जूनियर हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल वैन में सोमवार दोपहर नगला नथा के पास ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मारी इस कारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में वैन सवार 16 में से 11 मासूम बच्चे और चालक समेत 12 लोग लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक मासूम को रेफर कर दिया है। हादसे की खबर से परिवारीजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे तो लाडलों को लहूलुहान देख उनकी चीख निकल गई।  
विज्ञापन

महादेवी जूनियर हाईस्कूल की वैन सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद रफीपुर गांव के 16 बच्चों को छोड़ने गांव जा रही थी। नगला नथा के समीप पहुंचते ही वैन में पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन के शीशे टूट कर बच्चों के चेहरे, सीने, हाथ, पैर, पेट में घुस गए। हादसे में रफीपुर निवासी वैन चालक रमेश गंभीर रुप से घायल हुआ। उसने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और वैन में फंसे बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है, कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सनी पुत्री रमेश (7), करिश्मा पुत्री किशन (8), सुगंध पुत्र उपेंद्र (6), सौरव पुत्र रमेश (6), मंजीत पुत्र कश्मीर (8), प्रियांशु पुत्र सतीश (7), दीपू पुत्र उमेश (6), दीपांशी पुत्री किशन (7), योगेंद्र पुत्र नरेश (7), मानसी पुत्री संतोष (7), हिमांशु पुत्र अरविंद (9) के अलावा वैन चालक रमेश शामिल हैं। चालक और बच्चे समेत सभी घायल रफहीपुर के रहने वाले हैं। गंभीर रुप से घायल मासूम सनी को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
महादेवी जूनियर हाईस्कूल की जिस वैन से हादसा हुआ है उस समय वैन में 16 बच्चे ठूंस कर भरे गए थे। यही कारण रहा कि जब ट्रैक्टर ने पीछे से वैन में टक्कर मारी तो बच्चे एक दूसरे के ऊपर जा गिरे और घायल हो गए। बच्चे संभल भी नहीं पाए थे कि अनियंत्रित वैन सड़क के किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराई और खचाखच वैन भरी में बच्चों को खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed