फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Slow pace of Jal Jeevan Mission, more than two lakh houses waiting for water

Etah News: जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार, दो लाख से अधिक घरों को पानी का इंतजार

Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of Jal Jeevan Mission, more than two lakh houses waiting for water
शीतलपुर में बन रहा ओवरहैड टैंक। - फोटो : शीतलपुर में बन रहा ओवरहैड टैंक।
एटा। ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में तय समय से काफी पीछे चल रही है। योजना के तहत वर्ष 2021 से 2028 तक 488 पेयजल परियोजनाएं पूरी की जानी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 35 ही पूर्ण हो सकी हैं। धीमी प्रगति से जहां दो लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को अब भी नल से जल का इंतजार है, वहीं विभाग के सामने अब अगले तीन वर्षों में 453 योजनाएं पूरी करने की चुनौती है।
विज्ञापन

योजना के तहत, जिले में कुल 488 परियोजनाओं से 767 गांवों के करीब 2.31 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। अब तक महज 12,500 घरों को नल कनेक्शन मिल पाए हैं, जिससे केवल 50 गांवों को ही लाभ मिला है। जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक और सौर ऊर्जा चालित नलकूप तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए कुल 1216.8 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
विज्ञापन




काम की रफ्तार बनी चिंता का कारण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, हर साल 70 योजनाएं पूरी होनी चाहिए थीं, लेकिन अब तक औसतन हर साल सिर्फ नौ योजनाएं ही धरातल पर उतर सकीं। अवर अभियंता विवेक ने बताया कि सभी योजनाएं तकनीकी रूप से तैयार की जा रही हैं, लेकिन कार्य की रफ्तार अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed