फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six cheaters caught in chemistry exam

Etah News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़े छह नकलची

Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six cheaters caught in chemistry exam
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रसायन विज्ञान सहित समाजशास्त्र का प्रश्नपत्र था। इसमें अलीगंज क्षेत्र के एक केंद्र पर रसायन विज्ञान के छह परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। वहीं आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लेकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। जहां परीक्षा 16वें दिन आकर समाप्त हो गई। इससे पहले हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च को ही समाप्त हो गई थी। जिले में 101 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा कराई गई। इसमें 63020 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। शनिवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का सुबह की पाली में फल एवं खाद्य संरक्षण का प्रश्नपत्र था। पंजीकृत 599 परीक्षार्थियों में से 548 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


जबकि शाम की पाली में रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र का प्रश्न पत्र था। इसमें पंजीकृत 23787 में से 20882 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अलीगंज क्षेत्र के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती में सचल दल ने छह परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। दो कक्षों से परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। सूत्रों की माने तो केंद्र पर कुछ नेटवर्क समस्या आई थी। इस पर कंट्रोल रूम से वहां कॉल भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर आए छात्र-छात्राओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। सर्वोदय इंटर कॉलेज के शिक्षक श्याम सिंह भदौरिया ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र सरल था। बच्चों को जो पढ़ाया गया प्रश्न पत्र में वही आया। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई हैं। इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में छह परीक्षार्थियों को आंतरिक सचल दल द्वारा पकड़ने की सूचना मिली है। मामले में और जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed