फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sisters drowned together and buried together

साथ डूबीं और साथ में ही दफन हुईं बहनें

Mon, 26 Jul 2021 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sisters drowned together and buried together
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार को दो बहनों की बंबा में साथ में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को रात के समय गांव में एक गड्ढे में साथ में ही दफन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा। रविवार दोपहर के समय राकेश की पुत्री रानी (14) और नीरू (9) खेत से घर जा रही थीं। रास्ते में पैर फिसलने से बंबा में गिर गईं। डूबकर दोनों की मौत हो गई। गांव वालों ने उनके शव को निकाला।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किला रोड बाईपास पर जाम भी लगाया। अधिकारियों के समझाने पर बाद में दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों के शव गांव में पहुंचे तो चीत्कार मच गया। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। रात करीब 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बहनों के लिए एक ही गड्ढा खोदा गया। जिन्हें उसमें दफन कर दिया गया। दर्दनाक हादसे को लेकर सोमवार को भी गांव में शोकाकुल माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed