फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Silver Jubilee celebration was going on upstairs, fire broke out in the warehouse

Etah News: ऊपर चल रहा था सिल्वर जुबली का जश्न, गोदाम में धधक गई आग

Sun, 28 Jan 2024 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee celebration was going on upstairs, fire broke out in the warehouse
जलेसर। नगर के मंडी जवाहरगंज स्थित चर्च के सामने शनिवार रात एसवीडी गार्डन की दूसरी मंजिल पर एक दंपती की शादी की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान भवन के गोदाम में आग लग गई। भयंकर धुआं देख भगदड़ मच गई। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखी लाखों रुपये की स्टेशनरी का जलने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रात करीब साढे नौ बजे मैरिज होम के ही मालिक के स्टेशनरी के गोदाम में आग लग गई। वहीं मैरिज हाॅल की दूसरी मंजिल पर मंडी जवाहरगंज निवासी योगेश कुमार वार्ष्णेय की 25वीं शादी की वर्षगांठ का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल थे। जब लोगों ने अचानक धुआं आता देखा तो हड़कंप मच गया। लोग दूसरी मंजिल से नीचे आए तो गोदाम में भयंकर आग देखकर चीख निकल गई।
विज्ञापन

मैरिज होम के मालिक रवि जैन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी गई। आग लगने के करीब आधे घंटे में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे में आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। रवि जैन ने बताया कि मैरिज होम व स्टेशनरी की दुकानों का माल गोदाम में रखा रहता है। गोदाम के गेट के पास ही बिजली का सर्किट बोर्ड है। जहां से शॉर्टसर्किट होने की वजह से गोदाम में आग लगी। जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
गोदाम में रखे थे गैस सिलिंडर
जिस गोदाम में आग लगी, वहां गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। बचाव कार्य करते समय दमकल टीम ने गोदाम से तीन गैस के सिलिंडर और जला हुआ माल बाहर निकाल लिया। नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed