{"_id":"66f857511047987be40ae7f4","slug":"side-track-of-new-road-caved-in-contractor-fined-etah-news-c-169-1-sagr1025-134255-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नई सड़क की साइड पटरी धंसी, ठेकेदार पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नई सड़क की साइड पटरी धंसी, ठेकेदार पर जुर्माना
Sun, 29 Sep 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाखों की लागत से बनाई नई सड़क की साइड पटरी चंद महीनों में ही धंस गई। कई जगहों पर साइड पटरी के ऊपर आरसीसी की पटिया भी टूटी पाई गईं। कार्यदायी संस्था बजरंग ट्रेडर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीन दिन में सुधार नहीं कराने पर ब्लैकलिस्टेड की चेतावनी जारी की है।वार्ड संख्या 19 स्थित गोवर्धन की ठार में माता मंदिर से मुकुट सिंह के मकान तक बीते कुछ माह पूर्व ही सीसी रोड, इंटरलॉकिंग एवं पौधरोपण का काम कराया गया। नगर निगम मैसर्स बजरंग ट्रेडर्स को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन लाखों की लागत से बनी सड़क की साइड पटरी चंद माह में जगह-जगह धंस गई। इसके अतिरिक्त साइड पटरी से सटे नाले के ऊपर डाली गई आरसीसी की पटिया भी टूटी हुई मिलीं।
जन शिकायत पर हुई जांच के बाद एक्सईएन निर्माण ने कार्यदायी संस्था बजरंग ट्रेडर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कायदायी संस्था को तीन दिन के भीतर साइड पटरी को ठीक करने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्टेड किये जाने की बात नोटिस में कही गई है।