फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shehnai will resonate on Devothan, 14 pairs will be of each other

देवोत्थान पर गूंजेगी शहनाई, 14 जोड़े होंगे एक-दूजे के

Fri, 12 Nov 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will resonate on Devothan, 14 pairs will be of each other
आगरा रोड स्थित एक विवाह स्थल पर कराई जा रही सजावट। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 14 नवंबर को देवोत्थान पर्व के साथ ही शहनाई गूंज उठेगी। इस दिन सबसे बड़ा शादी सहालग है। इसे लेकर रौनक दिखने लगी है। विवाह समारोहों के लिए बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। बैंड-बाजों, विवाह स्थल आदि की बुकिंग की जा रही है। शादी वाले घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के सभी विवाह स्थल तो तीन महीने पहले ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को देवोत्थान पर देव के जागने की मान्यता है। इसके साथ ही शादी-विवाह आदि शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। शादियों की तैयारी के तहत शहर के सभी विवाह स्थल करीब तीन माह पहले से ही बुक हो चुके हैं। जिसके बाद लोगों को इस दिन के लिए बुकिंग नहीं मिली। वहीं बैंड-बाजा, क्रॉकरी, लाइट, डेकोरेशन, फूल-माला, बग्घी, डीजे आदि भी बुक कर दिए गए हैं। दो साल की कोरोना की मार के बाद इस बार सहालग को लेकर विवाह स्थल संचालक से लेकर बैंडबाजा व डेकोरेशन वाले व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। शादी व पार्टी की तैयारियां जोरों से हो रही हैं।
विज्ञापन

लौटानी पड़ी कई बुकिंग
14 नवंबर की शादी के लिए तीन माह पहले से ही बुकिंग आने लगी थी। इसके बाद कई बुकिंग लौटानी पड़ीं। विवाह स्थल में तैयारियां करा रहे हैं। सजावट के लिए टेंट आदि सही कराया जा रहा है। फटे-पुराने सामान को बदलने के साथ लाइटें भी ठीक कराई जा रही हैं। - हैदर अली, विवाह स्थल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की तीन बुकिंग
14 नवंबर को सबसे बड़ा सहालग है। इस दिन के लिए लोगों ने एक माह पहले से ही बुकिंग करा दी थीं। अभी तक 14 नवंबर के लिए तीन बुकिंग आ चुकी हैं। अलग-अलग टीमें भेजी जाएंगी। जिससे लोगों के आयोजन में किसी तरह की कमी न रहे। इस बार शादियों ज्यादा हैं। - मास्टर सरताज, बैंड संचालक

14 नवबंर का है भव्य मुहूर्त
14 नवबंर को देवोत्थान के साथ सबसे बड़ा सहालग है। जिस व्यक्ति की शादी का मुहूर्त नहीं निकलता है, इस दिन उसकी शादी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन करीब 50 से अधिक शादी शहर में ही होने वाली हैं। - गोविंद दुबे, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed