{"_id":"72929dfe9944c5363201c688930a0e06","slug":"shaheed-park-shelter-in-the-building-opposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पार्क में रैन बसेरा निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पार्क में रैन बसेरा निर्माण का विरोध
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड के किनारे स्थित शहीद पार्क मे रैन बसेरा निर्माण का विरोध कर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद पहले ही शहीद पार्क में पानी की टंकी और ट्यूबवेल लगाकर अतिक्रमण कर चुकी है और अब उसी पार्क में रैन बसेरा का निर्माण कर रही है।
आरोप कि निर्माण के कारण पार्क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि वे रैन बसेरा का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन शहीद पार्क के स्थान पर इसका निर्माण कहीं और कराया जाए। व्यापारियों का दावा है कि हाईकोर्ट ने पार्को में अतिक्रमण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
इसके बाद भी शिकायत पर प्रशासन रैन बसेरे का निर्माण नहीं रुकवा रहा। दिनेश वाष्र्णेय, अशोक गुप्ता, अतुल राठी, कैलाश जैन, राकेश वाष्र्णेय, आदेश गुप्ता, डेविड जैन, अमित, गणेश, साबिर मिर्जा, संजू जैन, वीपी सिंह, सुजीत देव, सुल्वी जैन, अंतू गुप्ता, संजीव, असद सिद्दीकी, अवधेश यादव समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।