{"_id":"56f96fa34f1c1bfa02f00435","slug":"shaantipoorn-raha-vivi-kee-pareekshaon-ka-aagaaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण रहा विवि की परीक्षाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण रहा विवि की परीक्षाओं का आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
विवि की परीक्षाओं का आगाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआर अंबेडकर विवि की परीक्षाओं का आगाज सोमवार से हुआ। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले के 40 केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई। दर्जनों परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान और दूसरी पाली में प्रथम वर्ष गृह विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न वैकल्पिक विषय गृह विज्ञान की परीक्षा में केवल छात्राएं शामिल हुईं। तीन पालियों में प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में पहले दिन की परीक्षा केवल दो पालियों में ही हुई। पहली पाली सुबह सात से दस, दूसरी ग्यारह से दो और शाम की पाली तीन से छह बजे तक प्रस्तावित है। नोडल केंद्र नियंत्रक प्रो. एसपी सिंह के अनुसार पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। स्थानीय नोडल केंद्र से एटा और कासगंज जिले के 72 परीक्षा केंद्र संबद्ध हैं।
जवाहर लाल कालेज में छह अनुपस्थित
स्थानीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में पंजीकृत बीए तृतीय वर्ष की 112 छात्राओं में से तीन दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष की 64 में से तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आंतरिक सचल दल दौड़ता रहा
सचल दल छापामार कार्रवाई करता रहा। जेएलएन पीजी कालेज के परीक्षा अधीक्षक प्रो. हरिओम शर्मा के अनुसार नियंत्रक, अधीक्षक और कक्ष निरीक्षकों के साथ ही हर पाली में चार सदस्यीय सचल दल का गठन किया गया।
परीक्षा से कुछ देर पहले ही पहुंचे प्रश्नपत्र
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ समय पूर्व ही पहुंचाए जा रहे हैं। जबकि उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही दे दी गई हैं। नोडल केंद्र उपनियंत्रक डा एसपी सिंह के अनुसार विशेष वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वहीं वाहन टीम उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी संग्रह कर नोडल केंद्र पर जमा करते हैं। इनके अनुसार 40 केंद्रों की पहली परीक्षा में तीन वाहनों से प्रश्नपत्र भेजे गए थे।