फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sexual harashment,crime news etah,minor girl sexual harashmenr,minor girl rape etah,kayam ganj etah,kayamganj etah,kayamganj farrukhabad

किशोरी का यौन शोषण: गंभीर हालत में नवजात आगरा रेफर

Sat, 29 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
sexual harashment,crime news etah,minor girl sexual harashmenr,minor girl rape etah,kayam ganj etah,kayamganj etah,kayamganj farrukhabad
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर गई यौन शोषण की पीड़िता किशोरी ने बच्चे को जन्म दे दिया। उसे आगरा रेफर किया गया है। वहां किशोरी के भाई और भाभी इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर अलीगंज क्षेत्र में आई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण किया। डर से किशोरी ने वारदात को छिपाए रखा परिजनों को जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात की हालत खराब होने पर रात में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। मासूम का इलाज कराने के लिए किशोरी का भाई और भाभी साथ में गए हैं। इनकी सुरक्षा में अलीगंज थाना पुलिस भी लगी हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी की हालत सही है। उसको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मासूम बच्चे का इलाज कराने के लिए उसके भाई और भाभी साथ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि किशोरी का भाई 27 मई को उसे लेकर थाना अलीगंज आया था। उसी दिन सुमित और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed