{"_id":"6a2d9f8f8d00983db80647ed","slug":"several-trees-and-walls-toppled-by-the-storm-etah-news-c-163-1-eta1003-151941-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी से कई पेड़ और दीवार धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी से कई पेड़ और दीवार धराशाई
Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश के कारण सकीट में गिरी दीवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकीट। तीन दिन से लगातार रात में बारिश के साथ आ रही तेज आंधी में कस्बे के मोहल्ला वासुदेव में टीकाराम के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। आंधी से देहात क्षेत्र में कई बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कस्बे सहित देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 11 घंटे बंद रही।
लगातार तीन दिन से मध्यरात्रि के बाद बारिश के साथ तेज आंधी आ रही है। शुक्रवार की रात को आई तेज आंधी में कई बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से कस्बे सहित देहात क्षेत्र की 11 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान रहे। आंधी के बाद हुई मूसलाधार बारिश से चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। सुबह जागते ही चारों ओर पानी देख लोग दंग रह गए। बिजली न होने पर लोग तनाव में आ गए।
जागते ही सबसे पहले लोगों ने पानी की व्यवस्था को बाल्टी लेकर निकल पड़े। सुबह से दोपहर तक हैंडपंप पर पानी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। सुबह दस बजे तक इन्वर्टर के जवाब देने पर दोपहर को निकली चटक धूप ने बेचैन कर दिया। पानी की समस्या होने पर लोग पूरे दिन नहाने-धोने को परेशान रहे। दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रात आई आंधी और बारिश से बिजली के खंभे गिरने से लाइन पूरी तरह डिस्टर्ब हो गई। टीम लगाकर युद्ध स्तर पर काम कराकर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरु करा दी गई थी। - भूप सिंह, जेई विद्युत निगम