{"_id":"604916f68ebc3e591351d4ff","slug":"seven-injured-in-accidents-including-two-kanvadis-from-firozabad-etah-news-agr483975313","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के दो कांवडियों सहित हादसों में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के दो कांवडियों सहित हादसों में सात घायल
विज्ञापन
एटा। शिवरात्रि पर कांवड़ लेकर घर लौट रहे फिरोजाबाद के युवकों को मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं, इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मिरहची कासगंज रोड स्थित गांव सिरसा टिप्पू के पास मंगलवार की रात कांवड़ लेकर घर लौट रहे करन सिंह (20) और रवी कुमार (21) निवासी गांव मुस्तफाबाद थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों युवक हादसे में घायल हो गए, साथी कांवड़ियों की ओर से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव छछैना व आसपुर के बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बृह्मकुमारी बीके मधू निवासी ठंडी सड़क, थाना कोतवाली घायल हो गईं। गांव छछैना के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद कुमार निवासी गांव रेवाड़ी थाना सकीट घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जब कि अन्य हादसों में सुमन कुमार निवासी गुमानपुर थाना रिजोर, भारत सिंह निवासी नगला मधी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद और दाताराम निवासी नगला मुरली थाना जसरथपुर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।