फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Semi naked body of girl found in Jaithra, fear of rape and murder

कुचला चेहरा और चोटें: कुएं में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, शरीर पर मिले ऐसे निशान बयां कर रहे दरिंदगी की कहानी

Mon, 19 Feb 2024 12:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:43 PM IST
सार

युवती की लाश को देख लोगों की रूह कांप गई। चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया। उसके शरीर पर मिले निशानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले का जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Semi naked body of girl found in Jaithra, fear of rape and murder
कुएं में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा कस्बे में रविवार को कुएं में अर्द्धनग्न अवस्था में युवती का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना जैथरा पुलिस, फील्ड यूनिट, एसओजी टीम सहित अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, साथ ही चेहरे को विकृत कर दिया गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना व कस्बा जैथरा में रविवार को चौधरी लटूरी सिंह बालिका इंटर कॉलेज के पास एक कुएं में कुछ राहगीरों ने शव पड़ा देखा। जिसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फील्ड यूनिट, एसओजी टीम, अग्निशमन की टीम भी पहुंची। लगभग 40 फीट गहरे कुएं में सीढ़ियों की मदद से शव को निकाला गया। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


अज्ञात युवती के शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसके साथ ही चेहरे को किसी भारी चीज से विकृत किया गया है। वहीं पास में ही एक बाग है जहां एक लहंगा जैसा वस्त्र भी मिला है। युवती की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। पहचान और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव के पहचान नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया है। निर्धारित 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed