{"_id":"6900e71a764ad5d29a0a06cc","slug":"secretary-and-president-of-cooperative-society-accused-of-black-marketing-of-fertilizers-etah-news-c-163-1-eta1003-141138-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सहकारी समिति के सचिव और अध्यक्ष पर खाद की कालाबाजारी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सहकारी समिति के सचिव और अध्यक्ष पर खाद की कालाबाजारी का आरोप
विज्ञापन
निधौली कलां। कस्बे में स्थित सहकारी समिति से सोमवार रात के समय खाद निकाले जाने पर हंगामा हो गया। किसान नेताओं ने पहुंचकर समिति सचिव और अध्यक्ष पर खाद की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए।
भारतीय किसान यूनियन (सुनील गुट) के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र कुशवाह और रवि राजपूत ने किसानों के साथ रात के समय समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। दोनों किसान नेताओं का आरोप है सोमवार की रात को 9 बजे समिति से खाद की बोरियां निकालकर ब्लैक की जा रही थी। उनके वहां पहुंचने पर सचिव एवं अध्यक्ष जवाब देने से कतराते रहे। किसान नेताओं का आरोप है पहले भी समिति से खाद ब्लैक की जाती रही है जबकि किसान खाद के लिए परेशान हैं।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से समिति के सचिव और अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।