फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SDM Jalesar wrote a case against Bakiu Bhanu

एसडीएम जलेसर ने भाकियू भानु के पदाधिकारियों के खिलाफ लिखाया मुकदमा

Fri, 12 Mar 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
SDM Jalesar wrote a case against Bakiu Bhanu
एटा। तहसील जलेसर परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों की ओर से की गई तालाबंदी और परिसर में आवासीय परिवारों के साथ अभद्रता कर गाड़ियों में अवैध रूप से लगाए गए हूटरों को बचाने को लेकर एसडीएम की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भाकियू भानु के लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि छह मार्च को भाकियू भानु की ओर से तहसील परिसर व कार्यालय में तालाबंदी की गई। शराब पीकर खाली बोतलों को आवासीय परिसर में फेंका गया और गाली-गलौज कर तेज-तेज आवाज में नारेबाजी की गई। पीएम और सीएम के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारेबाजी कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। तहसील परिसर के मुख्य द्वार पर कार व ट्रैक्टर लगाकर अशांति फैलाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम जलेसर का आरोप है कि मना करने पर भाकियू भानु के लोग अधिक उग्र हो गए और आवासीय परिसर का मुख्य द्वार खोलकर जबरन अंदर प्रवेश कर गए, काफी देर तक हंगामा करते रहने से मेरी 70 वर्षीय मां मुन्नी देवी भयभीत हो गईं। इनका कहना है कि उस समय मैं थाना पर सरकारी कार्य से गया था और मां आवास पर अकेली थी। पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जारी वीडियो में चेहरे पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed