फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Scuffle among patients for consultation in medical college

मेडिकल कॉलेज में परामर्श के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की

Mon, 18 Oct 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Scuffle among patients for consultation in medical college
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की कतारें। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। चिकित्सक के कक्ष में आते ही पहले परामर्श लेने के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बमुश्किल लोगों को शांत कर कतारें लगवाईं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से 1600 मरीज इलाज कराने के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों के बाहर बड़ी संख्या में मरीज एकत्र हो जाते हैं। सर्वाधिक भीड़ फिजीशियन व ईएनटी चिकित्सक के कक्षों के बाहर होती है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में बनी ओपीडी में सुबह 8.30 बजे से कतारें लगना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

फिजीशियन कक्ष के बाहर करीब नौ बजे बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान चिकित्सक को पहले दिखाने को लेकर संतोष नगर निवासी दीपक व अतुल में धक्का-मुक्की हो गई। दीपक ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं। यह आए और सीधे चिकित्सक के कक्ष में जाने लगे। जब इन्हें लाइन से आने को कहा तो भड़क गए। ओपीडी में धक्का-मुक्की होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाईं।
विज्ञापन

जांच को लेकर होती है मारामारी
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की खून की जांच के सैंपल सुबह 11:30 बजे तक लिए जाते हैं। सैंपल देने से पहले लैब में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। इसको लेकर पैथोलॉजी लैब में मरीजों में मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed