फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SCHOOL CLOSED in indpection

बीएसए को बंद मिले सकीट, शीतलपुर के कस्तूरबा स्कूल

Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
SCHOOL CLOSED in indpection
एटा। बेसिक शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण में सकीट और शीतलपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंद मिले। उन्होंने यहां पूरे स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, वहीं स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

माह के द्वितीय शनिवार का अवकाश था, अचानक बेसिक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण पर निकल पड़े। शिक्षकों को उम्मीद भी नहीं रही होगी अवकाश के दिन बीएसए इस तरह चैकिंग करने पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बीएसए संजय सिंह और जिला समन्वयक वागीस विक्रम सबसे पहले शीतलपुर पहुंचे। यहां कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में ताला लगा हुआ था। वहीं सकीट के स्कूल पर बीएसए पहुंचे तो वह भी बंद मिला। बीएसए ने सकीट और शीतलपुर के दोनों कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के शिक्षकों समेत स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed