{"_id":"659051045bd00030f60a88f8","slug":"school-becomes-proficient-certificates-given-to-children-etah-news-c-163-1-sagr1019-10537-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय हुआ निपुण, बच्चों को दिए प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय हुआ निपुण, बच्चों को दिए प्रशस्ति पत्र
Sat, 30 Dec 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में निपुण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत विद्यालयों को निपुण किया जा रहा है। शनिवार को निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के नौजरपुर के प्राथमिक विद्यालय को निपुण होने पर वहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 41 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को अक्षरों का ज्ञान हो सके। उन्हें समझने में कोई समस्या न आए। इसके लिए निपुण अभियान चल रहा है। प्राथमिक विद्यालय नौजरपुर की शिक्षिका अंशिका शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मेहनत कर उनको निपुण बनाया। नवंबर माह में पत्र के माध्यम से निपुण होने की बात कही। इस पर तीस नवंबर को टीम ने जाकर विद्यार्थियाें से सवाल-जवाब कर आंकलन किया। बाद में बीएसए ने भी विद्यालय में जाकर शिक्षा का स्तर देखा। इसके बाद लखनऊ से विद्यालय को निपुण घोषित कर दिया गया।
विद्यालय को निपुण घोषित होने पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह व खंड शिक्षाधिकारी आनंद द्विवेदी ने 41 विद्यार्थियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। गांव की वृृद्ध महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। असित द्विवेदी, राहुल भारद्वाज, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिंबिसार बौद्ध, ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।