{"_id":"5e3b05968ebc3ee5ae5a1c8d","slug":"scam-gram-panchayat-pradhan-etah-etah-news-agr428124133","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 ग्राम प्रधानों ने किया विकास की धनराशि में बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 ग्राम प्रधानों ने किया विकास की धनराशि में बंदरबांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधानों द्वारा गांव में विकास कार्य करने के नाम पर इतिश्री कर ली गई। 32 ग्राम प्रधान ऐसे हैं जिन्होंने गांव में विकास के लिए मिली धनराशि का गबन कर लिया।
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अलीगंज ब्लॉक के 32 ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। विधायक ने बताया कि 32 ग्राम प्रधान ऐसे हैं जिनकी स्थिति बहुत ही गंभीर है। उन्होंने गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया और धनराशि का गबन कर दिया। प्रशासन द्वारा हुई जांच में मामला सही पाए जाने पर दो-तीन ग्राम प्रधान बर्खास्त भी किए गए लेकिन उन्होंने जांच के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है।
कागजों में लगा दिए नल
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि धुमरी में कागजों में 70 नल लगाए हैं जबकि मौके पर एक भी नल नहीं मिला। इसी तरह परिगवां गांव में 50 नल लगाए गए हैं। खिरिया गांव के प्रधान हरिकेश ने किसी और नाम से खाता खोलकर 20 लाख रुपये निकाल लिए, इनसे वसूली की जानी चाहिए।
विज्ञापन
नहीं बने शौचालय
उन्होंने ने बताया कि शौचालय की दूसरी किस्त भी निकल चुकी है। लेकिन कुछ गांव ऐसे हैं जिसमें अभी तक शौचालय नहीं बने हैं। किसानों को मिलने वाली राशि भी नहीं मिल सकी है।