फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sapna was living in her maternal home with her family since childhood.

Etah News: बचपन से ही परिवार के साथ ननिहाल में रह रही थी सपना

Sun, 07 Apr 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sapna was living in her maternal home with her family since childhood.
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गाही गांव में सपना की ननिहाल है। सपना का परिवार लगभग 15 वर्ष से यहीं रह रहा है। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। हत्यारोपी पिता-पुत्र फरार हैं और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जहांगीर ने बताया कि जौहरीलाल का कोई पुत्र नहीं था। 5 पुत्रियां हैं, इनमें से सुनीता और उसके पति महेंद्र को अपने साथ ही रख लिया था। दोनों बच्चे यहीं पले-बढ़े। महेंद्र अपने सुसर की खेती के साथ ही अन्य खेतों में भी मजदूरी करता है। जबकि सपना का भाई रिंकू कासगंज में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार की देर शाम इस प्रकार की घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ रात में ही गांव पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस जैसे ही गांव में पहुंची तो सपना का शव जला रहे पिता-पुत्र वहां से भाग गए, जो अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। घर में मातम पसरा हुआ है। इनके घर से एक लैपटॉप व अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। जो सपना के प्रेमी के बताए जा रहे हैं। सभी चीजें पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed