फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sapa kee saikil yaatra mein sarakaar kee upalabdhiyon ka bakhaan

सपा की साइकिल यात्रा में सरकार की उपलब्धियों का बखान

Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
sapa kee saikil yaatra mein sarakaar kee upalabdhiyon ka bakhaan
सपा की साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने पर्यवेक्षकों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

 सदर विधायक आशीष यादव के निर्देशन में वर्मा नगर, संजय नगर, यादव नगर, श्रंगार नगर, शांती नगर, अरूणानगर, नेहरू नगर, रेलवे रोड आदि वार्डों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सुधीर यादव, इंद्रराज यादव, परवेज खां, हाजी केसरअली आदि लोग मौजूद थे। मारहरा में विधायक अमित गौरव यादव के निर्देशन में प्रभारी शांशक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा कुठिया से प्रारंभ होकर दर्जनों गांवों में पहुंची। इस दौरान पर्यवेक्षक युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति भी मौजूद रहे। जलेसर में विधायक रणजीत सुमन के निर्देशन में साइकिल यात्रा गांव विशनपुर से प्रारंभ होकर मुहम्मदपुर, फरीदपुर, देवकरनपुर आदि गांवों में निकली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव, डॉ. प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, राजीव यादव, धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला महासचिव उमेश गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने अलीगंज विधानसभा के लिए मोहसिन खान और श्यामेंद्र यादव, एटा सदर के लिए त्रिमल यादव, मौ. समीर, मारहरा में ओसवीर सिंह पुंढीर, भूपेंद्र प्रजापति एवं जलेसर में राजीव यादव व धर्मेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed