फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sansad visited at jalesar hospital

जलेसर क्षेत्र को उपलब्ध कराएंगे 150 ऑक्सीजन सिलिंडर: प्रो. एसपी सिंह

Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
sansad visited at jalesar hospital
एटा/अवागढ़। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को चुरथरा स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को नाकाफी बताया। यहां वेटीलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन आदि के लिए सीएमओ को प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है। वहीं जलेसर क्षेत्र में अपने स्तर से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सांसद ने कहा कि उनके पास 150 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था है। जिसके रेग्यूलेटर का इंतजाम करा रहे हैं। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर क्षेत्र के अस्पतालों में इन्हें दिया जाएगा। जिससे मरीजों को किसी तरह की समस्या न हो। चुरथरा सीएचसी के स्थान को लेकर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि अवागढ़ पीएचसी में पर्याप्त स्थान था। जिसे सीएचसी में उच्चीकृत किया जा सकता था। दूरी के चलते लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। लेकिन संसाधन बढ़ाकर इसे बेहतर बनाया जाएगा। क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में भी सुविधाएं बेहतर कराएंगे। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके। उच्च केंद्र पर पहुंचने तक उनकी जान को खतरा न हो। उन्होंने यह भी कि इस समय हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस तरह के भ्रमण से उनका मनोबल बढ़ता है। अस्पताल के निरीक्षण के बाद सांसद ने एटा पहुंचकर सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग से मुलाकात की। कहा कि वह जरूरी संसाधनों का प्रस्ताव बनाकर दें, जिसे राज्य सरकार से स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
अस्पताल में हुई घटना निंदनीय
सांसद के पहुंचने से पहले कोविड अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो चुका था। इस पर सांसद ने कहा कि घटना निंदनीय है। यह समय काफी संवेदनशील है। मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों आदि को भी शांत व्यवहार रखना चाहिए। जिससे इस तरह की घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed