फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sanitation workers besieged EO for non-receipt of salary

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया ईओ का घेराव

Wed, 15 Dec 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers besieged EO for non-receipt of salary
नगर पालिका में ईओ का घेराव करने के बाद ज्ञापन देते कर्मचारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका परिषद में स्थायी सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिसे लेकर उन्होंने बुधवार को नगर पालिका में ईओ का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। वेतन न मिलने पर 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के 280 स्थायी सफाई कर्मचारियों को अक्तूबर से वेतन नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह से वह परेशान हैं। बुधवार को महिला सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के कार्यालय पर पहुंचकर उनका घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने वेतन न मिलने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में मौजूद महिलाओं ने कहा कि बच्चों के स्कूल की फीस तक जमा नहीं कर पाए हैं। दीपावली का त्योहार भी ठीक से नहीं मना सके। ऐसी महंगाई में दो महीने वेतन रुकने से जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने वेतन को लेकर प्रदर्शन करते हुए ईओ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें शहर की आबादी के हिसाब से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने, सेवाप्रदाता कर्मचारियों का चार माह के वेतन का भुगतान करने, दो साल के एरियर व बोनस का भुगतान कराने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश पहलवान, जिला महामंत्री पूरन सिंह, महिला यूनियन अध्यक्ष सुमन देवी, महामंत्री अन्नू देवी आदि रहे।

बोलीं कर्मचारी
दो माह से वेतन नहीं मिला है। बच्चों के स्कूल की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं घर में बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। - बिट्टो देवी
वेतन नहीं मिलने की वजह से मुश्किल स्थिति बन गई है। घर में खाने के लिए अनाज तक नहीं है। दीपावली भी अंधेरे में मनाने को मजबूर हो गए। - लक्ष्मी देवी
ग्रांट नहीं मिली है, जिसके चलते वेतन नहीं दिया जा सका है। महीने के अंत में शासन द्वारा ग्रांट भेजी जाएगी जिससे वेतन का भुगतान किया जाएगा। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed