फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sangh's Shankhnaad program today, preparations complete

Etah News: संघ का शंखनाद कार्यक्रम आज, तैयारियां पूरी

Sat, 01 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sangh's Shankhnaad program today, preparations complete
अलीगंज के डीएवी मैदान में कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते विधायक एवं संघ पदा​धिकारी।  - फोटो : अलीगंज के डीएवी मैदान में कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते विधायक एवं संघ पदा​धिकारी।
एटा। अलीगंज के डीएवी मैदान में रविवार को शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इसकी तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक सौरभ व विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। विभाग प्रचारक सौरभ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूर्ण होने पर अपने शताब्दी सत्र में प्रवेश कर रहा है। संघ के कार्य विस्तार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आरएसएस के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर टोलियों का गठन किया जा रहा है।
रविवार को यहां शंखनाद नाम से कार्यक्रम में शाखा टोलियों का एकत्रीकरण किया जाएगा। अलीगंज विकासखंड में सभी 93 ग्राम पंचायत में शाखा टोलियों का निर्माण किया जाएगा। अभी तक 863 पंजीकरण किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में 1001 स्वयंसेवकों के पहुंचने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जातियों में बंटे हिंदू समाज को एकसूत्र में पिरोने का एजेंडा है। हर शहर, हर कस्बे और हर गांव में संघ की शाखा होनी चाहिए। स्वयंसेवकों को आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए। हमें सभी मतभेदों को भुलाकर सभी नागरिकों को राष्ट्र और समाज कल्याण के लिए काम करना है। ब्लॉक प्रमुख पति अशोक रतन शाक्य, पूर्व चेयरमैन बृजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासी आकर देखें की संघ किस प्रकार अपने कार्य में लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed