{"_id":"6638c604591975580302700c","slug":"sana-in-10th-and-dhavya-in-12th-became-district-toppers-etah-news-c-163-1-sagr1019-116498-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10वीं में सना और 12वीं में कर्तव्य बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10वीं में सना और 12वीं में कर्तव्य बने जिला टॉपर
Mon, 06 May 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 May 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) का परीक्षा परिणाम जारी किया। 10वीं की छात्रा सना ने 98 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। जबकि 12वीं में 95.5 फीसद अंक पाकर कर्तव्य टॉपर बने।
सीआईएससीई बोर्ड का जिले में एक ही विद्यालय है। इसके विद्यार्थियों को सोमवार सुबह ही परीक्षा परिणाम आने की सूचना मिल गई थी। सुबह से ही विद्यार्थी वर्ष भर की गई मेहनत के परिणाम को जानने के लिए उत्साहित और उतावले हो रहे थे। जैसे ही 11 बजे परीक्षा परिणाम जारी हुआ। विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम जो देखने को मिल रहा था। 10वीं सहित 12वीं में विद्यालय के बच्चों को परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
परिणाम देखने के बाद विद्यार्थी एक-दूसरे को बधाई देने लगे। वहीं विद्यालय में विद्यार्थियों की खुशी के सहभागी प्रबंधक अशोक यादव सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं बनीं। इस दौरान विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों को मिठाई खिलाई गई। वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय में 10वीं के 196 व 12वीं के 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, सभी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
10वीं में 0.17 प्रतिशत बढ़ा, इंटरमीडिएट में2.1 प्रतिशत घटा टॉपर प्रतिशत
जिले में सीआईएससीई बोर्ड से संचालित एक विद्यालय है। बीते वर्ष 12वीं में 97.6 फीसद पर छात्रा जिला टॉपर बनी थी। इस बार 95.5 फीसद अंक पर जिला टॉपर छात्र बना है। इस हिसाब से 12वीं में 2.1 प्रतिशत परीक्षा परिणाम कम हुआ है। जबकि हाईस्कूल में बीते वर्ष 97.83 फीसद अंक पाकर छात्रा टॉपर बनी थी। इस बार 10वीं में 98 प्रतिशत अंक पाकर छात्रा टॉपर बनी है। इस हिसाब से 0.17 फीसद अंकों की बढ़ोतरी हुई है।