फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Samman Nidhi stuck for about eight thousand farmers

करीब आठ हजार किसानों की अटकी सम्मान निधि

Sun, 19 Jun 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi stuck for about eight thousand farmers
एटा। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में किसानों के आधार कार्ड के नाम में अंतर आ रहा है। इसकी वजह से 11वीं किस्त की करीब आठ हजार किसानों को सम्मान निधि अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जिले के करीब 2.8 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि की दसवीं किस्त दी जा चुकी है, लेकिन 11वीं किस्त से पहले किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें आठ हजार किसान ऐसे हैं जिनकी 11वीं किस्त अटक गई है। इन किसानों के आधार कार्ड, बैंक खाता समेत अन्य दस्तावेजों में नामों में अंतर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में करीब 3 हजार 825 किसान ऐसे हैं जिनका नाम खाते से मिसमैच हैं। 4422 किसान ऐसे हैं जिनका नाम आधार कार्ड से मैच नहीं हो रहा है। इन किसानों को दोबारा से दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने वाले किसान आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें डाल रहे हैं कि उनकी 11वीं किस्त नहीं आई है। कुछ ऐसे किसान भी है जिनका पंजीकरण नहीं हैं वह भी किस्त न आने की शिकायत कर रहे हैं। रोजाना करीब 30 से अधिक शिकायतें सम्मान निधि से संबंधित आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed