{"_id":"5e39aaf88ebc3ee5f03f2094","slug":"samadhan-divas-etah-news-agr4279428136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फीसदी समस्याओं का भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फीसदी समस्याओं का भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
अलीगंज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी स?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 182 शिकायतें आईं, इनमें से 19 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दिवस में 10 फीसदी शिकायताें का भी निस्तारण नहीं हो सकता। डीएम ने थानाध्यक्ष एवं क्षेत्र में चल रही गोशालाओं के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी गोशाला का भ्रमण कर निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। गोशालाओं में किसी भी प्रकार पशुओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शासन की प्राथमिकता के अनुरुप गोशालाओं में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
डीएम सुखलाल भारती ने अलीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जितेंद्र कुमार निवासी असदपुर एवं अन्य फरियादियों द्वारा चकरोड खुलवाने एवं भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को सुना। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को कार्यवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पात्रों को हर हाल में राशन मिलना चाहिए। राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम व एसएसपी के समक्ष अलीगंज में 65 प्रार्थनापत्र आए। जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें 132 लोगों की जांच की गई, जिसमें सात लोगों को क्षय रोग की पुष्टि होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. राम सिंह, एसडीएम पीएल मौर्य, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, तहसीलदार राजेश कुमार, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, डीआईओएस एमपी सिंह, सीवीओ एसपी सिंह, डीपीओ संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------
सदर और जलेसर में भी सुनीं समस्याएं
तहसील सदर में एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र,एसडीएम अबुल कलाम, तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनाए इस दौरान कुल 77 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एसडीएम अरुण कुमार, तहसीलदार आरके त्यागी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिसमें से 4 का निस्तारण किया गया।