फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salesman dies due to suffocation and head injury

गला घुटने व सिर में चोट लगने से हुई सेल्समैन की मौत

Wed, 18 May 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Salesman dies due to suffocation and head injury
एटा। जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर तैनात एक सेल्समैन की मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई थी। शाम के समय पोस्टमार्टम हुआ। चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेल्समैन की मौत गला घुटने व सिर में चोट लगने से बताई गई है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थिति पेट्रोल पंप के सेल्समैन रामनरेश की हत्या के बाद बिजली की केबल से फंदा बनाकर उसे लटका दिया गया था। उसके सिर से खून बह रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं मंगलवार की शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। उधर पेट्रोल पंप पर दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एक मशीन से वहां वाहनों में डीजल व पेट्रोल डाला गया।
विज्ञापन

खाली पड़ी जगह से मिली चप्पल
मंगलवार रात तक पुलिस की कई टीमें पेट्रोल पंप पर पड़ताल करती रहीं। बुधवार को भी सुबह से ही पुलिस की टीमें वहां पहुंच गईं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया। पुलिस को पेट्रोल पंप के पीछे खाली पड़ी जगह से एक चप्पल मिली है। जिसे लेकर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बुधवार को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या मामले से जोड़कर देख रहे लोग
पेट्रोल पंप पर हुई सेल्समैन की हत्या को लेकर शहर में तमाम चर्चाएं बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि भगीपुर निवासी एक व्यापारी ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। उसमें बताया गया था कि सेल्समैन से उसका लेनदेन का मामला था। उस घटना से भी लोग इस मामले को जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed