{"_id":"61aa5a9e296103053c67dc95","slug":"salary-stopped-for-not-getting-salary-seat-of-43-cleaning-workers-etah-news-agr516708348","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 सफाई कर्मियों के वेतन सीट नहीं आने पर रोकी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 सफाई कर्मियों के वेतन सीट नहीं आने पर रोकी सैलरी
विज्ञापन

एटा। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती गई है। कुछ सफाईकर्मियों के काम पर न पहुंचने की शिकायत डीएम को मिली थी। ऐसे 43 सफाई कर्मियों की पेरोल प्रधानों द्वारा रोक दी गई। इस कारण इन कर्मचारियों का वेतन भी रोक दिया गया।
जिले की ग्राम पंचायतों में कुछ सफाईकर्मी सांठगांठ कर अधिकारियों के आवासों और दफ्तरों में नौकरी कर रहे हैं। इनकी शिकायतें हुई तो डीएम अंकित अग्रवाल ने सफाई कर्मियों के साथ सख्ती दिखाते हुए मूल कार्य करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद भी 43 सफाई कर्मी ग्राम पंचायतों में नहीं पहुंचे। ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के प्रधानों ने पेरोल रोक दिए। इसके चलते सभी का वेतन रोक दिया गया। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया है कि सफाईकर्मी द्वारा ग्राम पंचायतों में कार्य न करने पर कार्रवाई की गई है।
अनुपस्थित मिले सफाई कर्मी, नोटिस
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विकास खंड शीतलपुर में औचक निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गांव मिलावली, भागपुर, बरौली और अचलपुर में सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सनी वाल्मीकि सुबह अपने कार्यक्षेत्र के गांव ओंन में मिला। इसको प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।