फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saikil yaatra ka sapaiyon ne kiya svaagat

साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
saikil yaatra ka sapaiyon ne kiya svaagat
साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज से आने वाली सपा की साइकिल यात्रा सोरों के रास्ते शनिवार को कासगंज पहुंची। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। 
विज्ञापन

कन्नौज से 22 जुलाई को शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा के कासगंज पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। साइकिल यात्रा लेकर आए कन्नौज के विधानसभा प्रभारी अच्छे खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और आमजन का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है। उससे साफ है कि वर्ष 2017 में भी प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर  लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शाहरूख राज, सयुस के  जिलाध्यक्ष अभय यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक, अख्तर पठान, महाराज सिंह बघेल, डा. केपी. सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सोरों में भी साइकिल यात्रा का नगर अध्यक्ष मुनीश चौधरी, रियाज अहमद, मनीष पंडा, सचिन महेरे, मोहित चौबे आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed