{"_id":"62224f3f9bc36f608c652dff","slug":"sachin-and-waiting-champion-in-sports-competition-etah-news-agr526103640","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में सचिन व प्रतीक्षा रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में सचिन व प्रतीक्षा रहे चैंपियन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी छात्राएं। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 39वें वार्षिक खेलकूद (क्रीड़ा) समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सचिन व प्रतीक्षा चैंपियन रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
दूसरे दिन छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गोलू, डिस्कस थ्रो में महेंद्र प्रताप सिंह, शॉट पुट में महेंद्र प्रताप सिंह, 3000 मीटर दौड़ में विष्णु कुमार प्रथम रहे। वहीं छात्रा वर्ग1500 मीटर दौड़ में कीर्ति यादव, शॉट पुट में प्रतीक्षा उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में सचिन सागर तथा छात्रा वर्ग में प्रतीक्षा उपाध्याय को चैंपियन घोषित किया गया। उनके साथ ही सभी विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्या एवं प्राध्यापकों ने पुरस्कार वितरित किए।
प्राचार्य डॉ. विभा के संबोधन के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम में शशि राठी, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नज्म उल रफी, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. अनिल कुमार गौतम, डॉ. दीपांकर आदि मौजूद रहे।