फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ruckus in Congress: few workers in Etah district and city committee divided into two factions

कांग्रेस में रार: एटा जिला और शहर कमेटी में गिने-चुने कार्यकर्ता...वो भी दो धड़ों में बंटे; जानें पूरा मामला

Wed, 09 Jul 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

एटा जिले में कांग्रेस की जिला और शहर कमटे में रार फैली हुई है। गिने-चुने कार्यकर्ता हैं, वो भी दो धड़ों में बंटे  हुए हैं।छ 
 

विज्ञापन
Ruckus in Congress: few workers in Etah district and city committee divided into two factions
कांग्रेस

विस्तार

एटा जिले में अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रही कांग्रेस के लिए वर्तमान दौर और संकट भरा खड़ा हो गया है। जिला और शहर कमेटी में तालमेल नहीं बन पा रहा है। दोनों कमेटी अपने अलग-अलग कार्यक्रम कर रही हैं। गिने-चुने कार्यकर्ता दो धड़ों में बंट गए हैं। मामला आला पदाधिकारियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



 

लंबे समय तक पार्टी जिले में अध्यक्ष विहीन रही थी। पिछले दिनों पहले शहर अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। प्रदेश स्तर से दोनों की कार्यकारिणी भी हाल में घोषित की गई है। नए अध्यक्ष और नई कमेटी के गठन के साथ ही पार्टी में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद आला पदाधिकारियों को थी, लेकिन यहां तो कहानी और बिगड़ गई। दोनों कार्यकारिणी के मध्य पाले खिंच गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी स्तर से भेजे गए कार्यक्रम हों या जिलास्तर के कहीं भी दोनों कार्यकारिणी साथ नहीं दिख रहीं। सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया था। ये भी अलग-अलग हुए। जिला कमेटी का कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित एक विवाह स्थल में तो शहर कमेटी का कार्यक्रम जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed