{"_id":"6931cf2a8f82aad6c4088a3b","slug":"rs-45-lakh-recovered-from-70-defaulters-etah-news-c-163-1-eta1004-142895-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 70 बकाएदारों से 4.5 लाख रुपये की हुई वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 70 बकाएदारों से 4.5 लाख रुपये की हुई वसूली
Thu, 04 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गांव तिकेतपुरा में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप लगाकर बिल जमा करते कर्मचारी। संवाद
राजा का रामपुर। विद्युत निगम की ओर से बिजली बिल राहत योजना चलाई जा रही है। इसके तहत विकास खंड अलीगंज क्षेत्र में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 बकाएदारों से करीब 4.5 लाख रुपये की वसूली की गई।
एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि ग्राम भगवानपुरा में 22 बकाएदारों से 18 हजार रुपये वसूले गए। ग्राम भदकी, अमरोली रतन पुर, हरसिंह पुर सहित अन्य गांवों में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाए गए। इसमें 70 बकाएदारों को योजना का सीधा लाभ मिला जिनसे 4.50 लाख रुपये वसूले गए है। उपभोक्ताओं को उनके बिल संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान किया गया तथा बकाया राशि जमा करने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग भी दिया गया।
राहत योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को न केवल आर्थिक राहत मिल रही है बल्कि बकाया बिलों के निस्तारण में भी तेजी आ रही है। सभी उपभोक्ता अपना समय से विद्युत बिल जमा करें जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके अवर अभियंता अतर सिंह, भोले, प्रमोद कुमार, गुलशन, संजीव कुमार दीक्षित, अंशुल, योगेश, सरबजीत आदि लोग मौजूद रहे।