फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Route diversion will take five hours to reach Agra from Etah fare will also paid more than before

रोडवेज यात्रियों को झटका: एटा से आगरा अब दो नहीं पांच घंटे में पहुंच पाएंगे, इतने रुपये किराया भी बढ़ा

Sun, 16 Jul 2023 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 09:42 PM IST
सार

रोडवेज बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। अब एटा से आगरा पहुंचने में दो नहीं पांच घंटे में लगेंगे। साथ ही इतने रुपये किराया भी अधिक देना होगा।

विज्ञापन
Route diversion will take five hours to reach Agra from Etah fare will also paid more than before
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में श्रावण माह में ज्यादातर रूटों पर कांवड़ियों का रेला चल रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर वाहनों के रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार दोपहर से एटा-कासगंज मार्ग पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार यानी 16 जुलाई को पूरी तरह से मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे यह तय किया जाएगा कि रूट डायवर्जन सिर्फ सोमवार को रहेगा या फिर अन्य दिनों में भी यह लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


डिपो से संचालित होने वाली परिवहन निगम की बसें सोमवार को एटा-कासगंज मार्ग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। रूट डायवर्जन की वजह से यात्रियों की संख्या में आई कमी रविवार को भी देखी गई, क्योंकि दोपहर से ही बसों को बंद कर दिया गया। बदायूं और बरेली जाने वाली बसों का भी रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अन्य मार्गों से भी संचालन के प्रयास किए गए। लेकिन, कोई मार्ग ऐसा नहीं है जिस पर एटा-कासगंज के यात्रियों के लिए सेवा सुचारू की जा सके। इस मार्ग पर सोमवार को भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। इनमें रोडवेज बसें भी शामिल हैं। मार्ग पर हल्के निजी वाहनों का संचालन ही किया जाएगा। इसमें कार और बाइक शामिल की गईं हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला सहारा

यात्री 103 रुपये अधिक खर्च करके पहुंचेंगे आगरा

रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किए गए हैं। अब आगरा जाने वाले यात्री सकीट, घिरोर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और तब आगरा पहुंचेंगे। आगरा का सफर 159 किमी का हो जाएगा। इसकी वजह से किराया 124 की जगह 227 रुपये देना होगा। यात्रियों पर 103 रुपये का अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- उफान पर गंगा: नहीं थमी पानी की रफ्तार तो मुश्किल में होगा जीवन, पहले अतिवृष्टि...अब बाढ़ से फसलें बर्बाद

एआरएम राजेश यादव ने कहा कि कांवड़ियों को लेकर रविवार की दोपहर से ही एटा-कासगंज मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसकी वजह से रोडवेज बसों को भी रोका गया है। सोमवार को पूरी तरह से बसें बंद रहेंगी। आदेश मिला है, उसका पालन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed