फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roof of house collapses in Kookpura, grandmother and 3 granddaughters crushed to death

Etah News: कूकपुरा में गिरी मकान की छत, दादी व 3 नातिन की दबकर मौत

Fri, 02 Aug 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Roof of house collapses in Kookpura, grandmother and 3 granddaughters crushed to death
कूकपुरा में रामगोपाल का क्षतिग्रस्त मकान।  - फोटो : कूकपुरा में रामगोपाल का क्षतिग्रस्त मकान।
एटा। थाना जैथरा के गांव कूकपुरा में बृहस्पतिवार रात एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। यहां सो रही दादी व 5 नाती-नातिन घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने दादी व एक नातिन के मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी नातिन ने आगरा ले जाते समय रास्ते में तो तीसरी ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। एक ही घर में 4 सदस्यों की मौत होने से पूरे गांव में ही मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव कूकपुरा में रामगोपाल के परिवार के लिए बृहस्पतिवार का दिन कयामत बनकर आया। रात के समय खाना खाने के बाद दादी के साथ बरामदे में सोने गए दो नाती व तीन नातिन के ऊपर भरभराकर छत गिर पड़ी। जिसकी वजह से मलबे में होशियारश्री (65), नातिन अंशिका (13), जूली (16) व सपना (18) के साथ ही नाती शिवा और आनंद भी दब गए। बाहर काम कर रही रामगोपाल की पत्नी शीला देवी यह देखकर घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन

शोर-शराब सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और तेजी के साथ मलबा हटाने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर गंभीर रूप से घायल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने होशियारश्री व अंशिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही घर में चीत्कार मच गया। रामगोपाल व शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतने में सूचना मिली कि उपचार को आगरा ले जाते समय जूली की भी मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आगरा में उपचार के दौरान सपना ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह व एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा भी अस्पताल व गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed