फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roof of dilapidated house collapses; two women and a teenage girl injured.

Etah News: जर्जर मकान की छत गिरी, दो महिलाएं और किशोरी घायल

Wed, 22 Jul 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roof of dilapidated house collapses; two women and a teenage girl injured.
जैथरा के गांव नगला दया में गिरी मकान की छत। संवाद
जैथरा। गांव नगला दया में बुधवार दोपहर एक जर्जर मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से दो महिलाएं और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महीपाल का मकान कई दशक पुराना है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे राधिका (40 वर्ष), संध्या (28 वर्ष और नगीना (16 वर्ष) घर में काम कर रही थीं। अचानक छत भरभराकर गिरी। तीनों मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 112 पीआरबी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गांव में राजस्व टीम भेजकर क्षति का आकलन किया जाएगा। दैवी आपदा के तहत नियमानुसार पीड़ित परिवार को मदद दी जाएगी। गुप्ता ने घायलों के उचित उपचार का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा के गांव नगला दया में गिरी मकान की छत। संवाद

जैथरा के गांव नगला दया में गिरी मकान की छत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed