{"_id":"67c5923f5d36e20241026153","slug":"roadways-will-run-till-luharikheda-from-today-etah-news-c-163-1-eta1001-130445-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लुहारीखेड़ा तक आज से चलेगी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लुहारीखेड़ा तक आज से चलेगी रोडवेज
Mon, 03 Mar 2025 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
लोकल रूट पर संचालन के लिए वर्कशॉप में तैयार की जातीं बसें।
- फोटो : लोकल रूट पर संचालन के लिए वर्कशॉप में तैयार की जातीं बसें।
एटा। प्रयागराज महाकुंभ में बसों के जाने के बाद जिला मुख्यालय से लोकल रूट पर चलने वाली कई रोडवेज बंद हो गई थीं। अब जबकि बसें वापस आ चुकी हैं, इनका फिर से संचालन शुरू किया जा रहा है। अलीगंज के लुहारीखेड़ा तक मंगलवार से बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। जिसके बाद यहां के लोगों को यातायात में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
महाकुंभ में डिपो से निगम की सारी बसें भेज दी गई थीं। जिसके चलते आवागमन में जिले के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लोकल रूट पर बसों का संचालन न हो पाने के कारण लोग परेशान थे। सबसे अधिक दिक्कत दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में हो रही थी। अब जबकि बसें वापस आ चुकी हैं और परिवहन विभाग की ओर से भी इन लोकल रूटों पर बस संचालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं तो काम शुरू हो चुका है।
इसी के तहत जिला मुख्यालय से अलीगंज तहसील के गांव लुहारी खेड़ा तक बस का संचालन मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और 86 अनुबंधित बसें हैंं। इसके अलावा जल्द ही 9 बसें और आने की उम्मीद है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सारी बसें महाकुंभ से लौट आई हैं। जल्द ही सभी लोकल व लंबे रूट पर इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।