फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   roadways department

तीन हेक्टेयर भूमि में जलेसर में बनेगा रोडवेज डिपो

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
roadways department
एटा। जलेसर में परिवहन निगम को डिपो के लिए भूमि मिल गई। एसडीएम व एआरएम ने भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बीते कई वर्षों से जलेसर में परिवहन निगम को बस स्टैंड के लिए भूमि की तलाश थी। तहसील प्रशासन द्वारा एक स्कूल में खेल के मैदान के नाम से दर्ज भूमि को चिन्हित कर परिवहन निगम के अधिकारियों को दिखाया।
विज्ञापन

एआरएम मदन लाल ने भूमि को मानक के अनुसार बताकर इसे उचित बताया। एसडीएम अरुण कुमार ने भूमि की पैमाइश करा उसका चिह्नाकंन कर दिया। साथ ही एआरएम के साथ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। एआरएम ने बताया स्कूल में खेल के मैदान के नाम से दर्ज भूमि का चयन किया गया है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जलेसर में डिपो बनाने का मुद्दा कई वर्षों से लंबित पड़ा था। बीते दिनों जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी राहत
जलेसर में डिपो बनते ही क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्हे वहां से आगरा, एटा सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए हर समय डिपो की बस मिलेगी। अभी बस वहां के लोगों को घंटों बस के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में होगा दूसरा डिपो
जनपद में एक डिपो पहले से ही है। वहीं दूसरा डिपो जलेसर में बनेगा। नए डिपो के बाद वर्तमान डिपो से बसों को कम किया जाएगा। जबकि नया डिपो भी इन्हीं एआरएम के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed