{"_id":"58c9855d4f1c1b741132beb7","slug":"roadways-buses-busy-passengers-are-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान
amar ujala
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग पर्व के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए वाहनों का टोटा रहा। परेशान यात्री बसों की तलाश में भटकते रहे। सर्वाधिक परेशानी छोटी यात्रा के लिए रही।
होली पर घर आए लोग अब लौटने लगे हैं। बुधवार को सुबह से ही बस स्टैंड एवं शहर की सड़कों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। सर्वाधिक लोग बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते दिखे। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अन्य डिपो की बसें खचाखच दिखाई दीं। ऐसे में पीछे से आ रही अधिकांश बसें स्थानीय बस स्टेंड से सवारियां नहीं उठा रहीं। स्थानीय सवारियों को आगे पीछे उतारने वाली कुछ बसें तो स्थानीय बस स्टैंड पर रुक भी नहीं रहीं। परेशान यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। तो वहीं सैकड़ों लोग तो भार वाहन एवं डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर है। यहीं से दिल्ली की सवारियों से पैक हो रही बसें अलीगढ़, बुलंदशहर आदि शहरों में जाने के बजाय बाईपास से निकल रहीं हैं। बढ़ी भीड़ एवं वाहनों को सुचारु करने के लिए एआरएम संजीव कुमार, डिपो प्रभारी के साथ बस स्टैंड पर मौजूद रहे। इन दिनों सवारियों की संख्या 35 हजार से ऊपर निकल रही है। एआरएम सजीव कुमार ने बताया कि मांग के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं। दिल्ली मार्ग पर डिपो की सौ बसें लगाई गई हैं।