फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roadways bus will run for Sakit via Chaparai

Etah News: चपरई होते हुए सकीट के लिए चलेगी रोडवेज बस

Sat, 12 Apr 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run for Sakit via Chaparai
एटा। जिला मुख्यालय से चपरई होते हुए सकीट और मैनपुरी के लिए जल्द ही रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे कि इस क्षेत्र में रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। वर्तमान में जीटी रोड और सकीट रोड होकर बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में 180 बसें हैं। इनमें से 94 निगम की और 86 बसें अनुबंधित हैं। इसके बाद भी कई मार्ग ऐसे हैं जिन पर बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अभी और भी नई बसें आने वाली हैं। ऐसे में निगम की ओर से जिले के प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान के तहत जल्द ही एक बस का संचालन मुख्यालय से चपरई मार्ग होते हुए मैनपुरी तक किया जाएगा। यह बस कस्बा सकीट और औंछा होते हुए मैनपुरी तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी 9 और नई बस आने वाली हैं। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रिक बसें भी मिलनी हैं। इनके आते ही जिले के जो भी प्रमुख ग्रामीण क्षेत्र बस सेवा से अछूते हैं, वहां तक रोडवेज का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed