{"_id":"6ae23a48f06fe4b78001139f","slug":"roadways-bus-runs-over-woman-she-dies-on-the-spot-etah-news-c-163-1-eta1014-159239-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बस ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बस ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
मृतका अलका जैन का फाइल फोटो
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक महिला अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। पहिया सिर पर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर के मोहल्ला चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी ऋषभ जैन ने बताया कि उनकी मां अलका जैन (45) प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने गई थीं। सुबह करीब 7:30 बजे वह घर लौट रही थीं तभी रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर गिर गईं और पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। बताया कि पिता राजू जैन का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी 20 वर्षीय बहन खुशी जैन और वह खुद हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।