{"_id":"67d079246fc6e87630016b22","slug":"roadways-bus-collides-with-a-private-bus-parked-on-the-roadside-1-dead-etah-news-c-163-1-eta1002-130862-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस से रोडवेज बस की टक्कर, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस से रोडवेज बस की टक्कर, 1 की मौत
Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो
एटा। सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। प्राइवेट बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। दाेनों बसों में सवार 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां से गंभीर घायल 2 लोगों को रेफर किया गया है।
हमीरपुर से सवारियां लेकर प्राइवेट बस मेरठ जा रही थी। चालक ने सवारियों के कहने पर बस कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास किनारे पर खड़ी कर दी। सोमवार रात करीब 12 बजे शहर की ओर से जा रही सिकंदराबाद डिपो की बस इसमें पीछे से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों बसों में अफरा-तफरी मच गई। प्राइवेट बस के चालक हृदेश भदौरिया ने बताया कि बस में बैठे लोग रास्ते में बस रोकने के लिए कह रहे थे। किसी ने उल्टी तो किसी ने लघुशंका की बात कही थी। एटा शहर निकलने के बाद बस को सड़क किनारे रोक दिया था।
उन्होंने बताया कि परिचालक विनोद कुमार (42) निवासी लहार, भिंड बस से नीचे उतरकर खड़ा हो गया। तेज गति से आ रही रोडवेज बस को देखकर विनोद ने टॉर्च से इशारा भी किया। इतने में ही रोडवेज बस विनोद को टक्कर मारते हुए खड़ी प्राइवेट बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों बसों में सवार किशोर निवासी भैजोमऊ जिला हमीरपुर, प्रीती, जनवेद निवासी बबना जिला फर्रुखाबाद, जयपाल निवासी बरसायगंज थाना कुरारा हमीरपुर, भगवानदीन निवासी मसगौद जिला हमीरपुर, अनोखे लाल निवासी रेवाड़ी राजस्थान, जयसुख निवासी सिरोंली जिला हमीरपुर, रामदास गांव मिश्री जिला हमीरपुर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए रामदास और अनोखे लाल को रेफर कर दिया।