फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Roads turned into mud due to the negligence of Jal Nigam

जल निगम की लापरवाही से कीचड़ में बदले रास्ते

Fri, 01 Jul 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Roads turned into mud due to the negligence of Jal Nigam
चित्रगुप्त कॉलोनी में बारिश के बाद सड़क पर पसरा हुआ कीचड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में सीवर लाइन का काम बरसात से पहले पूरा कर लेना था। पहले से ही जानकारी थी कि बरसात में दिक्कतें होंगी। इसके बावजूद जल निगम ने सीवर लाइन डालने का काम कर सड़कों-गलियों की मरम्मत नहीं कराई। जिसकी वजह से पहली ही बारिश में रास्ते कीचड़ में बदल गए और लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम के अलावा नगर पालिका भी टूटे मार्गों के निर्माण में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा एक माह पहले शहर के वनगांव, लोधी नगर, चित्रगुप्त नगर आदि मोहल्लों में सीवर लाइन डालने का कार्य खत्म किया गया था। जिसके बाद से अब तक गली व सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद इन गलियों में कीचड़ हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को राह निकलना मुश्किल बना हुआ है। शुक्रवार को भी लोग दलदल और कीचड़ से जूझते रहे। आसपास की सूखी गलियों में होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

नाले साफ कर नहीं उठवाई सिल्ट
नगर पालिका परिषद द्वारा बारिश के मौसम में सफाई व जलभराव की समस्या को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। पालिका द्वारा शहर के हाथी गेट व चित्रगुप्त कॉलोनी में सिल्ट सफाई का कार्य कराया लेकिन सिल्ट नहीं उठवाई। जिसकी वजह से सड़क व गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई है। वहीं आधी सिल्ट बारिश में बहकर फिर से नालियों में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रगुप्त कॉलोनी में कीचड़ से हुई फिसलन
आगरा रोड स्थित चित्रगुप्त कॉलोनी में जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने का काम किया था। यहां पर काम पूरा होने के बाद अभी तक गली की मरम्मत नहीं की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा सिल्ट निकाल कर गली में ही छोड़ दी है जिसकी वजह से लोग निकलने में फिसल रहे हैं।

वनगांव में उखड़ी पड़ी गली
जल निगम द्वारा वनगांव में सीवर लाइन डालने का काम किया गया है। जिसके बाद अभी तक गली की मरम्मत नहीं कराई गई है जिसकी वजह से यहां पर जलभराव के साथ फिसलन हो रही है। गली के बीचोंबीच में सीवर लाइन पड़ने की वजह से लोग गली के किनारे से होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed