फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road,road accident death,insured

सड़क हादसों में बालक-किशोर समेत तीन की मौत, 13 घायल

Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
road,road   accident death,insured
जैथरा के अगरैया में सड़क किनारे खेल रहे बालक को ईको ने चपेट में लिया
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव बाबली में युवक वाहन की चपेट में आया
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जैथरा क्षेत्र में सड़क किनारे खेल रहे बालक को ईको गाड़ी ने चपेट में ले लिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिरहची क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर व सकीट क्षेत्र में युवक की वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं विभिन्न हादसों में 13 लोग घायल हो गए।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अगरैया में रंजीत सिंह का 10 वर्षीय पुत्र हरिओम दुर्घटना का शिकार हुआ है। परिजनों ने बताया कि गांव अलीगंज-एटा मार्ग पर स्थित है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे हरिओम सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एटा से अलीगंज की ओर जा रही ईको गाड़ी काफी तेज रफ्तार से निकली। इसने हरिओम को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मिरहची थाना क्षेत्र के गांव धिरामई निवासी पुष्पेंद्र (14) अपने पिता के साथ बुधवार देरशाम गांव लौट रहा था। गांव के बाहर ही किसी अज्ञात वाहन ने पुष्पेंद्र को चपेट में ले लिया दी। गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सकीट थाना क्षेत्र के गांव बाबली निवासी मुलायम सिंह (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर में मजदूरी करता था। बुधवार देरशाम मलावन थानांतर्गत आसपुर चौराहा के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगी में दो बाइकें भिड़ने से सुमित, सौरभ, दीपक, अंशुल निवासी मुबारिकपुर टिमरुआ और दूसरी बाइक पर सवार सुरेश व उनकी पत्नी शकुंतला निवासी सीतापुर घायल हो गईं। पिलुआ थानांतार्गत गांव उमरायपुर पर भी दो बाइक भिड़ गईं। इसमें दिनेश, ललित निवासी पिलुआ और प्रवेंद्र नगला भजा घायल हो गए। मिरहची के पास मैक्स पलटने से रूप सिंह, संतोष, कुलदीप, तिरमल निवासी नगला रनुआ कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed