फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Road not being built even after 19 lakh penalty

19 लाख पेनल्टी के बाद भी नहीं बनाई जा रही सड़क

Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Road not being built even after 19 lakh penalty
गिट्टी डालकर छोड़ा गया मलावन-सोंहार मार्ग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन से सोंहार तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन करीब एक साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जबकि विभाग की ओर से ठेकेदार पर करीब 19 लाख की पेनल्टी लगाई जा चुकी है। अब जून तक का समय दिया गया है। इसमें काम पूरा न करने पर फर्म को डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से विकासखंड सकीट में मलावन से सोंहार तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर दिसंबर 2021 में लाल गिट्टी डाल दी गई। जिसके बाद से अभी तक उस पर डामरीकरण नहीं किया गया है। गिट्टी बिछी होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग ने कार्यदायी फर्म पर मार्च माह में 19 लाख रुपये की पैनल्टी भी लगाई। उसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर वीके चौधरी ने बताया कि फर्म को सड़क बनाने के लिए एक साल का समय दिया गया था। जून माह में एक साल होने के बाद फर्म को डिबार किया जाएगा। जिसके बाद करीब दो साल तक फर्म को कोई भी कार्य नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed