फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road nirman

न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में मजदूरों से महिलाओं ने छीने फावड़ा-तसला, काम रंकवाया

Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
road nirman
गली में निर्माण कर रहे मजदूरों से फावड़ा तसला छीन कर ले जाती महिला। - फोटो : ETAH
एटा। न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में नगर पालिका परिषद द्वारा एक गली में मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। वहीं दूसरी गली में नालियों का पानी भर जाने से दलदल हो रहा है। इस गली की महिलाओं और युवतियाें ने शुक्रवार को यहां काम करने पहुंचे मजदूरों से फावड़ा-तसला छीनकर काम रुकवा दिया। मोहल्लेवासी इस बात पर आक्रोशित थे जिस गली की सर्वाधिक दुर्दशा है, पहले उसे ठीक कराया जाना चाहिए था। ईओ ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया। तब जाकर काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला की एक गली में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं पर स्थित दूसरी गली में पानी भरने की वजह से दलदल बना हुआ है, जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने जब देखा कि नगर पालिका द्वारा एक गली में इंटरलॉकिंग की जा रही है और दूसरी दलदल वाली गली को छोड़ दिया गया है तो वह आक्रोशित हो गए। सुबह करीब नौ बजे जब यहां मजदूर काम करने पहुंचे तो मौजूद महिलाओं ने काम करने वाले मजदूरों से तसला, फावड़ा छीनकर कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने महिलाओं द्वारा काम रुकवाने की जानकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय को दी। इस पर ईओ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्हें भी महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में महिलाओं को समझाते हुए आश्वस्त किया कि उनकी गली का स्टीमेट बनावाकर उसका भी निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद महिलाएं मानीं और दोपहर बाद काम शुरू हो सका। इस दौरान शेषपाल, अतुल, रविशंकर, जेपी सिंह, अरविंद, रंजीत, आनंद, वीरप्रताप, कमल सिह, महेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, कल्पना समेत अन्य मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed