{"_id":"a11cc2532b996e8728bd4520c57b4081","slug":"road-accidents-killed-including-two-young-prd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से जा रहे पीआरडी जवान उजागर सिंह (52) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन
परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर गए यहां से आगरा रेफर किया। रास्ते में ही
उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई।
अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
अवागढ़ के गांव परतापुर निवासी उजागर सिंह (52) पीआरडी जवान थे। सोमवार रात बाइक से एटा रहा रहे थे। रात करीब नौ बजे कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर घायल होने पर लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाली देहात के गांव पवांस के पास अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अधेड़ साधु लग रहा है। जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष है।